जबलपुर। गुरुवार दोपहर से जारी लगातार बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। बहुत दिन बादजबलपुर के बेलखाडू सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में हुई लगातार झमाझम बारिश के चलते क्षेत्र तरबतर हो गया। दूसरी ओर धान के खेत लबालब हो चले है।
गुरुवार को दिन भर एवं रात में तेज और धीमी गति की बारिश का दौर चलता रहा। लेकिन शुक्रवार को सुबह हल्की बारिश के बाद ग्यारह बजे से बारिश चालू हुई जो शाम तक एक ही रफ़्तार से बरसती रही जिससे चारों ओर पानी ही पानी हो गया। शुक्रवार को जरूरी कामों को छोड़कर लोग घरों में बारिश से बचने दुबके रहे। जहां जरूरत मंद लोग वाहनों में बरसाती पहनकर निकले वहीं स्थानीय कार्य, स्कूल विद्यार्थियों व पैदल वालों के छाता ही सहारा बना। दो दिन से सूर्य के दर्शन नहीं हुए,धूप नहीं निकलने पर घर घर में गीले कपड़े सूखने की समस्या का सामना करना पड़ा। बहुत से निचले स्थानों पर पानी भर गया, मोहल्लों में कीचड़ की स्थिति निर्मित हुई।
*चार घंटे बिजली बंद रही*– माढ़ौताल विद्युत मंडल कार्यालय अंतर्गत बेलखाडू एवं आस पास के क्षेत्र की चार घंटे विद्युत व्यवस्था चरमराई रही। सहायक तररी के मुताबिक बड़ी 33 के वी लाइन में फाल्ट आने के कारण चार घंटे बिजली सप्लाई बाधित हुई। सुबह 11 बजे से बंद बिजली बामुश्किल दोपहर 3 बजे चालू हुई।
