ढोल-नगाड़ों के साथ निकला बप्पा का चल समारोह, भक्ति में डूबा भोपाल

भोपाल। गणेश उत्सव के अवसर पर राजधानी भोपाल में गणेश प्रतिमाओं का भव्य चल समारोह निकाला गया। सेंट्रल लाइब्रेरी से शुरू हुआ यह चल समारोह इतवारा तक पहुंचा। रास्तेभर गणपति बप्पा के जयकारों और भक्तिमय माहौल से शहर का वातावरण गूंज उठा।

चल समारोह में अलग-अलग गणेश उत्सव समितियों की ओर से आकर्षक और भव्य गणेश प्रतिमाएं शामिल की गईं। प्रतिमाओं के अलग-अलग स्वरूप और सजावट ने लोगों का खासा ध्यान खींचा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और शहरवासी चल समारोह को देखने के लिए सड़कों के किनारे मौजूद रहे।

चल समारोह के दौरान श्रद्धालु गणपति बप्पा के जयकारे लगाते और भक्ति में झूमते नजर आए। सेंट्रल लाइब्रेरी से इतवारा तक निकले इस भव्य आयोजन ने राजधानी के गणेश उत्सव की रौनक को और बढ़ा दिया।

Next Post

बड़ी परियोजाओं के काम में मजबूत प्रगति , 33.60 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत में करीब करीब आधा खर्च हो चुका है

Fri Sep 25 , 2026
नयी दिल्ली, 25 सितंबर (वार्ता) सरकार की150 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 1731 परियोजनाओं के काम में मजबूत प्रगति हो रही है जिन पर लागत का 48 प्रतिशत से अधिक व्यय हो चुका है और इनमें से बड़ी संख्या में परियोजनाएं परिवहन और लॉजिस्टिक्स सुविधा विकास से जुड़ी […]

You May Like