जबलपुर: दीपावली के पावन अवसर पर कैंट विधानसभा क्षेत्र में छठ पूजा के सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर कैंट विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने अधारताल, एसएएफ बटालियन परिसर एवं मानेगांव तालाब का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि छठ पूजा से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं।
उन्होंने साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पानी की उपलब्धता एवं सुरक्षा को लेकर विशेष निर्देश दिए। इस मौके पर एमआईसी सदस्य दामोदर सोनी, मंडल अध्यक्ष पुष्पराज सिंह सेंगर, पार्षदगण बाबा श्रीवास्तव, रीना ऋषि यादव, निशांत झरिया, अनुराग दहिया, संतोषी ठाकुर, सावित्री शाह, सचिव जैन, हेमराज सराठे, सुधीर वेन बंटी सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।
