हिंदू महासभा भवन में दीपावली मिलन समारोह कल होगा

ग्वालियर । अखिल भारत हिंदू महासभा के ग्वालियर संभागीय अध्यक्ष पवन गुप्ता एवं जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली मिलन समारोह सकल हिंदू समाज का 13 नवंबर को सायंकाल ठीक 6 बजे, हिंदू महासभा भवन, दौलतगंज में मनाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर जयवीर भारद्वाज एवं मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रामबाबू सेन, विनोद श्रीवास्तव मंचासीन रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संभागीय अध्यक्ष पवन गुप्ता करेंगे । इस अवसर पर 20 दिसंबर को गीता जयंती पर ग्वालियर से भगवान श्री कृष्ण जन्म भूमि मथुरा तक जाने वाली भगवान श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति यात्रा की तैयारीयां की समीक्षा की जाएगी। सभी से भाग लेने की अपील की गई।

Next Post

करोड़ों खर्च कर भी फिसड्डी: टॉप-10 से बाहर हुआ शहर, ये रहीं बड़ी वजहें

Wed Nov 11 , 2026
भोपाल। स्वच्छता के मामले में देशभर में पहचान बना चुका भोपाल इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण के राष्ट्रीय पुरस्कारों की सूची में जगह नहीं बना पाया. पिछली रैंकिंग में देश का दूसरा सबसे स्वच्छ शहर रहा भोपाल इस बार अंतिम चयन सूची से बाहर हो गया है. इसके पीछे आदमपुर छावनी […]

You May Like