सारणी: मध्यप्रदेश में आदिवासी अधिकारों और संगठन सुदृढ़ीकरण को लेकर कांग्रेस ने आक्रामक रुख अपनाया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से भोपाल स्थित निवास पर कार्यकर्ताओं ने मुलाकात कर जमीनी मुद्दों और आगामी रणनीति पर चर्चा की। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और राजनीतिक रणनीति को धार देने पर मंथन हुआ।
चर्चा के दौरान आदिवासी समाज पर कथित अत्याचार का मुद्दा प्रमुखता से उठा, जिस पर कांग्रेस नेताओं ने कड़ी निंदा करते हुए न्याय दिलाने का संकल्प लिया। जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस अन्याय के खिलाफ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निर्भीक होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।
राजनीतिक जानकारों के अनुसार, आदिवासी मुद्दों पर फोकस कर कांग्रेस आगामी चुनावों को लेकर सक्रिय रणनीति बना रही है।
Next Post
पाथाखेड़ा में राजभाषा क्रियान्वयन पर सख्ती, 100% हिन्दी उपयोग बनाए रखने के निर्देश
Wed Apr 1 , 2026
सारनी: क्षेत्र की वेकोलि पाथाखेड़ा क्षेत्र में राजभाषा हिन्दी के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सख्ती तेज कर दी गई है। 31 मार्च 2026 को आयोजित ‘क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति’ की त्रैमासिक समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि कार्यालयीन कार्यों में हिन्दी का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित किया […]

You May Like
-
8 months ago
शराब के लिए दोस्त का कत्ल करने वाले तीन गिरफ्तार
-
7 months ago
शवदाह कर्मचारी के घर में था ढाई फीट लंबा सांप
-
1 year ago
MP में 10 जून तक होंगे कर्मचारियों के तबादले