दतिया उपचुनाव: कांग्रेस की बढ़त हुई और मजबूत, आठवें राउंड के बाद 5,200 वोट से आगे

दतिया: दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में शुरुआती दो राउंड तक भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी बढ़त पर रहे, लेकिन तीसरे राउंड से चुनावी तस्वीर बदल गई। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने तीसरे राउंड में बढ़त हासिल की, जो हर अगले राउंड के साथ लगातार बढ़ती गई। छठे राउंड तक कांग्रेस 1,786 वोटों से आगे पहुंच गई थी।
सातवें राउंड में कांग्रेस को 5,580 और भाजपा को 4,071 वोट मिले। इस चरण में कांग्रेस ने 1,509 मतों की बढ़त दर्ज की, जिसके बाद उसकी कुल बढ़त 3,295 वोट हो गई। वहीं आठवें राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद कांग्रेस की कुल बढ़त बढ़कर 5,200 वोट पहुंच गई है। अभी मतगणना के 15 राउंड पूरे होने हैं, इसलिए अंतिम परिणाम आना बाकी है।
उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के आशुतोष तिवारी, कांग्रेस के घनश्याम सिंह और सरकारी नौकरी छोड़कर राजनीति में उतरीं किन्नर संजना सहित कुल 21 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतगणना 15 राउंड में कराई जा रही है। इसके लिए 21 टेबल लगाए गए हैं, जिनमें 20 टेबल ईवीएम की मतगणना और एक टेबल डाक मतपत्रों की गिनती के लिए निर्धारित है। पूरी प्रक्रिया में करीब 350 अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

Next Post

सावन का पहला सोमवार शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

Mon Aug 3 , 2026
भोपाल: श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर राजधानी भोपाल के शिवालयों में सोमवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तड़के से ही भक्त भगवान शिव का जल, दूध, दही और बेलपत्र से अभिषेक कर सुख-समृद्धि एवं मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना कर रहे हैं। मंदिर परिसर हर-हर महादेव […]

You May Like

मनोरंजन