एसपी अरुण कुमार ने रात्रि गश्त के दौरान यात्रियों से की चर्चा और सुरक्षा का लिया जायजा

छतरपुर। बीती रात 2:30 बजे नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी ने पुलिस कंट्रोल रूम से रात्रि गश्त दल को ब्रीफ कर रवाना किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रात के समय गश्त को और प्रभावी बनाया जाए ताकि शहर में शांति व्यवस्था बनी रहे।

एसपी सोनी स्वयं बस स्टैंड, महाराजपुर रोड, सिविल लाइन और प्रमुख चौक-चौराहों पर पहुंचे और पुलिस व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने राहगीरों और यात्रियों से बातचीत कर उनकी सुरक्षा संबंधी राय भी जानी।

निरीक्षण के दौरान पुलिस बल को सतर्क रहने और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन जांच करने के निर्देश दिए गए। एसपी ने कहा कि पुलिस की यह मुहिम जनता में सुरक्षा और भरोसे का माहौल बनाए रखने के लिए लगातार जारी रहेगी

Next Post

धमोरा स्कूल प्रधान की हत्या का मामला: नाबालिग आरोपी पर वयस्क की तरह होगा विचार

Sat Oct 4 , 2025
छतरपुर। थाना ओरछा रोड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धमोरा में हायर सेकेंड्री स्कूल के प्रधानाध्यापक सुरेंद्र कुमार सक्सेना की हत्या के मामले में आरोपी नाबालिग के खिलाफ अब वयस्क की तरह विचारण किया जाएगा। यह निर्णय पॉक्सो/बालक न्यायालय में लिया गया। जानकारी के अनुसार, दिसंबर 2024 में विधि विरुद्ध किशोर द्वारा […]

You May Like