घोघरा में छेडख़ानी मामले में हुई मारपीट

सीधी। कमर्जी थानांतर्गत घोघरा मंदिर में रामनवमी के दिन शाम करीब 5 बजे तीन मुस्लिम युवकों के द्वारा आदिवासी लड़कियों के साथ छेडख़ानी का मामला सामने आया । आदिवासी लडक़ी पटिया टोला खोरवा की थी और मुस्लिम लडक़े हटवा के बताए जा रहे है। परिजनों ने देखा छेडख़ानी करने के बाद आरोपी भगाने का प्रयास कर रहे है। लडक़ी के परिजन और महिलाओं के द्वारा घेरकर युवकों की चप्पलों, लाठी-डंडों, लात-घूसो से मारपीट भी की गई। कमर्जी थाना पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला पंजीवद्व कर विवेचना शुरू कर दी है।

रामनवमी के दिन प्रशिद्ध घोघरा मंदिर में लाखों श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे थे। यहां रामनवमी के दिन मेला भी लगता है और हिंदुओं का सबसे बड़ा आस्था का केंद्र और प्रतीक है। सवाल यह उठता है कि आखिर इन मुस्लिम युवकों को मंदिर में जाने की जरूरत क्या थी। अगर गए भी तो छेडख़ानी क्यों किए।

Next Post

दो महीने से सीधी के आसमान में सैन्य विमानों का डेरा, युद्धाभ्यास या कुछ और?

Sat Mar 28 , 2026
सीधी। सीधी जिले के विभिन्न भागों से करीब दो महीने से तेज आवाज के साथ फाइटर जेट्स गुजर रहे हैं। कभी-कभी तो थोड़े अंतराल से 2-3 फाइटर जेटस गुजरते हैं। आज सुबह करीब 9:30 बजे सीधी शहर से ही कुछ अंतराल से फाइटर जेट्स गुजरे। काफी कम ऊंचाई पर गुजरने […]

You May Like