खड़ी इंडिगो कार पर चढ़ी बोलेरो वाहन, बड़ा हादसा टला

सिंगरौली। कोतवाली क्षेत्र बैढ़न के तेलाई में बारातियों से भरी बोलेरो खड़ी इंडिगो कार पर चढ़ी गई। वही इंडिगो हुई चकनाचूर हो गई। बोलेरो वाहन में सवार बाल-बाल बच गये। बताया जा रहा है कि नशे में धूत्त बोलेरो वाहन चालक के वजह से फिल्मी स्टाइल में बारातियों से भरी बोलेरो खड़ी इंडिगो कार पर चढ़ी गई। यह घटना आज सुबह की है। हालांकि घटना से कोतवाली पुलिस अनभिज्ञ है।

जानकारी के अनुसार बोलेरो वाहन क्रमांक यूपी 64 सीटी 1655 बेकाबू होकर सड़क के किनारे खड़ी एक इंडिगो कार वाहन क्रमांक एमपी 66 सीजी 0933 पर चढ़ गई। बोलेरो वाहन में करीब एक दर्जन से अधिक बाराती सवार थे। गनिमत रही कि इस घटना में बोलेरो वाहन में सवार बाराती को मामूली चोटे आई, लेकिन इंडिगो वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वही बताया जा रहा है कि उक्त बारात यूपी सोनभद्र जिले के कोहरवाल से बैढ़न इलाके में आई हुई थी।

Next Post

आईसीएसई और आईएससी बोर्ड का रिजल्ट आया, 100% रहा रिजल्ट 

Wed Apr 30 , 2025
भोपाल।आईसीएसई और आईएससी बोर्ड का रिजल्ट बुधवार को जारी कर दिया गया. 10वीं और 12 वीं कक्षा का परिणाम एक साथ जारी किया गया है. दोनों ही कक्षाओं में पास होने वाले विद्यार्थियों का प्रतिशत 100 रहा. भोपाल जिले में 10 वीं में सबसे ज्यादा अंक लाने वाले एचसीजी में […]

You May Like