तेज रफ्तार बाईक सवार युवक की मौत

सिंगरौली । सरई थाना क्षेत्र के धौहनी क्षेत्र में आज रविवार को सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। बरका से भरसेड़ी की ओर जा रही मोटरसाइकिल की रास्ते में बोलेरो वाहन को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसके साथ मौजूद दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान ब्रजेंद्र सिंह पिता चन्द्रपति सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी गड़ई गांव के रूप में हुई है। वहीं घायल राजू सिंह पिता मर्दन सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी भरसेड़ी बताया गया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायल को तत्काल उपचार के लिए भेजने की व्यवस्था की गई। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल राजू सिंह को सरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसका उपचार कराया जा रहा है। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों के बारे में पुलिस का कहना है कि मोटरसाइकिल सवार युवक तेज गति में आ रहा था और सामने से बोलेरो वाहन भी तेज गति में था। संभवत: युवक बोलेरो वाहन से बचने का प्रयास किया और डिवाइडर से टकरा गया। जहां एक युवक की मौत हो गई। हालांकि घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि दोनों वाहनों में टक्कर हुई है। हालांकि घटनास्थल पर ऐसा कोई साक्ष्य नही दिखा। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में पुलिस लगी हुई है।

Next Post

चुनावी पराजयों से हताश 'इंडिया गठबंधन' संवैधानिक संस्थानों को बदनाम करने पर आमादा - भाजपा

Sun Sep 27 , 2026
नयी दिल्ली 27 सितंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (वार्ता) ने कांग्रेस और ‘इंडिया गठबंधन’ पर लगातार मिल रही चुनावी पराजयों से हताश होकर चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थानों को बदनाम करने आमादा होने का आरोप लगाया है। आयोग के खिलाफ दुष्प्राचर को लेकर भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर […]

You May Like