शहर से चार महीने के लिए बाहर किया बदमाश ‘तोता’

इंदौर. आपराधिक गतिविधियों में लिप्त शातिर बदमाश राजेश उर्फ तोता को पुलिस कमिश्नर ने जिलाबदर कर दिया है. आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे चार महीने के लिए इंदौर जिले शहरी और ग्रामीण सहित आसपास के सीमावर्ती जिलों की सीमाओं से प्रतिबंधित किया.

22 वर्षीय राजेश उर्फ तोता पिता मधु चौगने न्यू प्रकाश नगर झोपड़पट्टी का रहने वाला है. उसके खिलाफ कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं. थाना राजेंद्र नगर की टीम ने आदेश की लाउडस्पीकर से मुनादी करवाई और आरोपी व परिजनों को इसका पालन सुनिश्चित करने के लिए पाबंद किया.

Next Post

डिजिटल अरेस्ट के झांसे में फंसने वाली थीं रिटायर्ड प्रिंसिपल

Sun Jun 1 , 2025
बैंक अफसर की सतर्कता से रुकी 52 लाख की ठगी इंदौर. 80 साल की रिटायर्ड महिला प्रिंसिपल को ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर ठगों ने एक करोड़ रुपए ट्रांसफर करने का झांसा दिया, लेकिन बैंक अधिकारी की समझदारी से वे ठगी का शिकार होने से बाल-बाल बच गईं। आरोपी खुद […]

You May Like