वायु सेना का पिलेटस ट्रेनर विमान चेन्नई के निकट दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित

नयी दिल्ली 14 नवम्बर (वार्ता) भारतीय वायु सेना का एक पिलेटस ट्रेनर विमान शुक्रवार को चेन्नई में तांबरम के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया हालाकि विमान का पायलट समय रहते सुरक्षित बच निकलने में कामयाब रहा। यह विमान नियमित प्रशिक्षण उडान पर था और दो बजकर 25 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान का पायलट सुरक्षित है। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का गठन किया गया है।
वायु सेना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा,” पीसी-7 एमके दो प्रशिक्षण विमान आज चेन्नई के तांबरम के पास एक नियमित प्रशिक्षण मिशन के दौरान लगभग 1425 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट सुरक्षित बाहर निकलने सफल रहा और संपत्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एक कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी गठित की गई है।”

Next Post

दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में जश्न का माहौल, बिहार विजय से उत्साहित पार्टी नेता बांट रहे मिठाई

Fri Nov 14 , 2025
नयी दिल्ली 14 नवंबर (वार्ता) बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझान को लेकर यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय मुख्यालय में उत्साह का माहौल है और पार्टी नेता मिठाई बांटकर कर खुशी का इजहार कर रहे हैं। मतगणना के रुझानों से उत्साहित भाजपा के नेता और कार्यकर्ता एक-दूसरे […]

You May Like