
जतारा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने आज जतारा विधानसभा क्षेत्र के बमौरीखास ग्राम पंचायत पहुंचकर गांव-बस्ती चलो अभियान में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में स्वयं सफाई कर श्रमदान किया और स्वच्छता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में खण्डेलवाल ने पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया और संगठन की मजबूती में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ ही कार्यकर्ताओं को जनता से सीधे जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत, विधायक हरिशंकर खटीक सहित अन्य जिला पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
