शेरफेन रदरफोर्ड को गुजरात टाइटन्स से मुंबई इंडियंस में ट्रेड किया गया

मुंबई, 13 नवंबर (वार्ता) वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर शेरफेन रदरफोर्ड, गुजरात टाइटन्स (जीटी) से सफल ट्रेड के बाद, आईपीएल 2026 सीजन में मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं। जीटी द्वारा 2.6 करोड़ रुपये की फीस पर खरीदे गए रदरफोर्ड अपनी मौजूदा फीस पर मुंबई टीम में शामिल होंगे।

27 वर्षीय इस खिलाड़ी ने वेस्टइंडीज के लिए 44 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में छठे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आंद्रे रसेल के साथ 139 रनों की साझेदारी की थी।

रदरफोर्ड ने अब तक 23 आईपीएल मैच खेले हैं, इससे पहले उन्होंने 2019 में दिल्ली कैपिटल्स और 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रतिनिधित्व किया था। वह 2020 में मुंबई इंडियंस और 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन सीजन के दौरान प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं थे।

 

 

Next Post

उच्चतम न्यायालय ने देश के राष्ट्रीय उद्यानों, वन्यजीव अभयारण्यों में खनन को किया प्रतिबंधित

Thu Nov 13 , 2025
नयी दिल्ली, 13 नवंबर (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को पूरे देश के राष्ट्रीय उद्यानों, वन्यजीव अभयारण्यों और उनकी सीमाओं के एक किलोमीटर के दायरे में किसी प्रकार की खनन गतिविधियों को प्रतिबंधित कर दिया है। शीर्ष अदालत ने 26 अप्रैल, 2023 के अपने पहले के आदेश को दोहराते हुए […]

You May Like