क्राईम ब्रांच ने भंडारी ब्रिज के नीचे दबोचा ड्रग्स तस्कर, मंदसौर-देवास से जुड़ा है कनेक्शन

इंदौर: शहर में मादक पदार्थों की आपूर्ति रोकने के अभियान के तहत क्राइम ब्रांच को एक बड़ी सफलता मिली है. भंडारी ब्रिज के नीचे से एक ऐसे आरोपी को पकड़ा है जो इवेंट ट्रांसपोर्ट व्यवसाय की आड़ में एमडी ड्रग्स की तस्करी कर रहा था. आरोपी के कब्जे से 12.68 ग्राम अवैध मादक पदार्थ जब्त किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों में आंकी जाती है.

क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति ड्रग्स की खेप लेकर शहर में घूम रहा है. इस पर टीम ने भंडारी ब्रिज क्षेत्र में घेराबंदी की. पुलिस को देख घबराया युवक भागने लगा मगर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया, एडीशनल डीसीपी क्राईम राजेश दंडोतिया ने बताया कि पूछताछ में उसने अपना नाम अभिमन्यु राजपूत उम्र 31 निवासी सोनकच थाना जिला देवास बताया. वह इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों को ट्रांसपोर्ट व्हीकल उपलब्ध कराने का काम करता है और 12वीं तक पढ़ा है.

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया कि वह सस्ते दामों पर एमडी ड्रग्स खरीदकर शहर में ड्रग्स के आदी युवाओं को ऊंचे दामों में बेचने की फिराक में था. उसका इरादा जल्द पैसा कमाने का था. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध शाखा में अपराध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पकड़ी गई ड्रग्स की खेप कहां से लाई गई और किन-किन लोगों को बेची जानी थी, इस दिशा में भी पूछताछ जारी है.

Next Post

ASI प्रमोद पावन आत्महत्या: सुसाइड से पहले बनाए 3 वीडियो,CDR से खुलेंगे राज

Sat Jul 26 , 2025
दतिया: दतिया जिले के गोदन थाने के एएसआई प्रमोद पावन की आत्महत्या मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। अजाक डीएसपी उमेश गर्ग की टीम थाने के स्टाफ और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। जांच में सामने आया कि मृतक एएसआई और थाना प्रभारी अरविंद भदौरिया के […]

You May Like