लालबर्रा,जनपद पंचायत लालबर्रा द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का आज होने वाला सामूहिक विवाह का कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है। इस हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री मंडलोई द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है।
ज्ञात हो कि सम्पूर्ण बालाघाट जिले की सभी जनपद पंचायतो में अलग अलग तिथियों में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किये गए हैं इसी के अनुरूप लालबर्रा जनपद पंचायत द्वारा कालेज परिसर लालबर्रा में भी 6 मार्च को सामूहिक विवाह संपन्न होना था जो कि अब निरस्त हो गया है। इससे ब्लाक के लगभग 465 विवाह के जोड़े प्रभावित होंगे जिन्होंने आज विवाह की तैयारी कर रखी थी।
