भैरूंदा. दूसरे जिले से समर्थन मूल्य पर बिकने आया सैकड़ों क्विंटल मूंग से लदा ट्रक जब्त कर लिया गया है.
गौरतलब है कि बिचौलियों और व्यापारियों द्वारा किसानों से साठ-गांठ से हर वर्ष हजारों क्विंटल मूंग समर्थन मूल्य पर खपाया जाता है. प्रशासन के लाख प्रयास के बावजूद यह लोग लाखों के बारे न्यारे कर लेते थे, लेकिन इस बार कलेक्टर बालागुरू के ने समर्थन मूल्य पर खरीदी करने वाले केन्द्रों पर नजर बनाए रखने की सख्त हिदायत दी थी. प्रशासन ने समर्थन मूल्य की खरीदी शुरू होने के साथ ही अपने मुखबिर समर्थन केंद्र के आसपास लगा दिए और प्रशासन की यह मेहनत शनिवार को रंग भी लाई. जब हरदा के व्यापारी का ट्रक में लदा 900 बोरी मूंग को ग्राम श्यामपुर निवासी एक कृषक के निजी गोदाम से बरामद किया.
जानकारी के अनुसार गत दिवस शाम को ट्रक से हरदा के एक व्यापारी द्वारा ग्राम श्यामपुर के किसान से सांठ-गांठ कर समर्थन मूल्य पर तुलाने का प्रयास किया जा रहा था. लेकिन मुखबिर की सूचना पर नायब तहसीलदार एवं पटवारी द्वारा मौके पर ट्रक ड्राइवर से पूछताछ की गई लेकिन वह सही जबाव नहीं दे सका. जिस कृषक के गोडाउन में माल उतर रहा था वह भी उपस्थित माल का सही ब्योरा नहीं दे पाया. प्रशासन ने माल की जब्ती बनाकर गोदाम मालिक जगदीश आ. मोगा जाट निवासी श्यामपुर की सुपुर्दगी में सौंपा. वहीं प्रशासन ने जप्त कि गई मूंग फसल को हरदा से एक निजी व्यापारी से आयात कर समर्थन मूल्य पर बेचने के प्रयास में कपिल जाट निवासी श्यामपुर बासुदेव रोड पर स्थित टीनशेड से माल को जप्त किया.
शासन के निर्देश पर हो रही निगरानी
समर्थन मूल्य को लेकर शासन के निर्देश पर कलेक्टर द्वारा निगरानी के निर्देश अधिनस्थ अमले को दिए गए थे. इसी के चलते शनिवार को अवैध रूप से बिकने आया 900 बोरी मूंग की जप्ति की.
एमएस रघुवंशी
एसडीएम, भैरूंदा
