रिटायर्ड ADG अखिलेश सिंह नहीं रहे: नर्मदापुरम में दी थी यादगार सेवाएं, आज शाम वहीं होगा अंतिम संस्कार

भोपाल: मध्यप्रदेश पुलिस के सेवानिवृत्त अधिकारी और पूर्व अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अखिलेश सिंह का आज रविवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। अखिलेश सिंह अपने सेवा काल में सक्रिय, सहज और संवेदनशील अधिकारी के रूप में पहचाने जाते रहे। नर्मदापुरम में डीआईजी के रूप में उनकी सेवाएं विशेष रूप से उल्लेखनीय रही हैं। उनके निधन से प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक का माहौल है।

वे मध्यप्रदेश कांग्रेस की नेत्री आभा सिंह के पति थे। जो भोपाल से महापौर और लोकसभा का चुनाव लड़ चुकी हैं। उनका शिक्षा के क्षेत्र से भी गहरा जुड़ाव रहा, वे भोपाल स्थित रवीन्द्र कॉलेज के अध्यक्ष रहे, साथ ही शासकीय मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय और डिमास्ट्रेशन स्कूल के पूर्व छात्र भी थे। उनका पार्थिव शरीर भोपाल स्थित उनके निवास वैशाली नगर में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, जहां बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इसके बाद पार्थिव देह को नर्मदापुरम ले जाया गया है, जहां आज शाम उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Next Post

सीएम डॉ यादव ने किया इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर का भूमिपूजन

Sun May 3 , 2026
इंदौर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में उज्जैन-इंदौर मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र की महत्वपूर्ण परियोजना इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का ग्राम नैनोद में भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कॉरिडोर प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई दिशा देगा और निवेश तथा रोजगार के […]

You May Like