इंदौर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में उज्जैन-इंदौर मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र की महत्वपूर्ण परियोजना इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का ग्राम नैनोद में भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कॉरिडोर प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई दिशा देगा और निवेश तथा रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा।
इंदौर-पीथमपुर कॉरिडोर को क्षेत्रीय विकास की दृष्टि से एक अहम परियोजना माना जा रहा है, जो इंदौर और पीथमपुर जैसे प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगा। इसके माध्यम से लॉजिस्टिक्स, परिवहन और उद्योगों को गति मिलेगी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
