GRP ने गहनों के साथ दबोचे 2 अंतरराज्यीय चोर

सतना: सतना जीआरपी ने दो अंतरराज्यीय शातिर चोरों दीपक तिवारी और राजू कुशवाहा को गिरफ्तार किया है, जिनकी तलाश देश के पांच राज्यों की पुलिस एक साल से कर रही थी. आरोपियों के पास से 8.59 लाख रु. मूल्य के सोने-चांदी के गहने और एक होण्डा सिटी कार बरामद हुई.

पुलिस ने साइबर सेल की मदद से मझगवां क्षेत्र में छापा मारकर इन्हें पकड़ा। चोर ट्रेन में चोरी कर अगला स्टेशन आते ही कार में भाग जाते थे. दोनों पर कई राज्यों में चोरी के मामले दर्ज हैं. जीआरपी की यह कार्रवाई पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.

Next Post

अष्टापद, बद्रीनाथ आठ दिवसीय यात्रा कर लौटे यात्री

Wed Jun 4 , 2025
भोपाल: विदिशा से आठ दिवसीय यात्रा ट्रेन,बस के द्वारा अतिशय क्षेत्र ऋषिकेश त्रिवेणी संगम,हस्तिनापुर, त्रिलोक तीर्थ, वहलना जी वरनावा ,देवप्रयाग रुद्रप्रयाग, अष्टापद,बद्रीनाथ रित्रु सौरभ देवल समाजसेवी द्वारा यात्रा कराई गई. सभी यात्रियों का स्टेशन पर योगेश जैन गौरव जैन द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया एवं पूर्ण सहयोग सभी यात्रियों […]

You May Like