भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में मलेशिया कराटे चैंपियनशिप की अंडर-14 श्रेणी में स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाली दमोह की प्रतिभाशाली खिलाड़ी नियति दीक्षित से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि नियति दीक्षित ने अपनी मेहनत, अनुशासन और प्रतिभा के दम पर न केवल मध्यप्रदेश बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश की यह युवा खिलाड़ी भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करती रहेगी।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस मुलाकात के दौरान प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अंशुल तिवारी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर तथा लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष सत्येन्द्र भूषण सिंह भी मौजूद रहे।
