दमोह में पल्स पोलियो अभियान शुरू, कलेक्टर, जपं अध्यक्ष, एसडीएम ने पिलाई बच्चों को दवा

दमोह: आज से शुरू हुए पल्स पोलियो कार्यक्रम में कलेक्टर प्रताप नारायण यादव शामिल हुए। उन्होंने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रीति राजू कमल ठाकुर, सीएमएचओ डॉ. राकेश राय, एसडीएम सौरभ गंधर्व, तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी, सिविल सर्जन डॉ. प्रहलाद पटेल, टीकाकरण अधिकारी विक्रांत सिंह चौहान, डॉ. यशपाल, जिला जनसंपर्क अधिकारी वाए.ए.कुरैशी, श्रम विभाग अधिकारी आशा सिरश्याम सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।

कार्यक्रम के बाद कलेक्टर ने जिला अस्पताल परिसर में स्थापित पेड़-पौधों (ग्रीन प्लांट) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नर्स ऑफिसर बबीता, नेहा सहित स्टाफ के कार्य की सराहना की। इसके साथ ही कलेक्टर ने जिला अस्पताल के सफाई कर्मी और गार्डों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। वेतन में हो रही कटौती पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि आपको 12000 रुपये मिलते हैं, लेकिन हाथ में 6000 रुपये मिल रहे हैं, यह गलत है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को शोषण पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

Next Post

साइक्लोथॉन के जरिए इंदौर पुलिस ने दिया साइबर सुरक्षा का संदेश

Sun Jun 28 , 2026
इंदौर: बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने रविवार को “सेफ क्लिक 2.0अभियान के तहत ‘थीम पर साइक्लोथॉन का आयोजन किया। इसमें बच्चों, युवाओं, महिलाओं और करीब 70 वर्षीय वरिष्ठ नागरिकों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर सुरक्षित डिजिटल […]

You May Like