जूते चुराई की रस्म पर ऐसा बिगड़ा मामला कि थाने पहुंच गई बारात, दुल्हन की विदाई रुकी

शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर में शादी समारोह के दौरान जूते चुराई की रस्म को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि शादी की खुशियां थाने तक पहुंच गईं। नेक मांगने की बात पर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच विवाद बढ़ गया। नौबत यहां तक आ गई कि दुल्हन पक्ष ने बेटी की विदाई करने से इनकार कर दिया।
जानकारी के अनुसार, उज्जैन के राजेंद्र नगर निवासी अनुराग यादव की बारात शाजापुर पहुंची थी। यहां गैस गोडाउन क्षेत्र में कैलाश खेर की बेटी योग्यता का विवाह समारोह आयोजित किया गया था। शादी की रस्में पूरी होने के बाद जूते चुराई की रस्म के दौरान नेक को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मामला थाने पहुंच गया।

दुल्हन पक्ष ने मारपीट का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत दी। वहीं, दूल्हा पक्ष भी अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचा। दूल्हा पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने उनका आवेदन तो लिया, लेकिन FIR दर्ज नहीं की। उन्होंने दुल्हन के अंकल और भाजपा पार्षद सुनील पेंटर के प्रभाव के चलते शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया है।
दूल्हा पक्ष का कहना है कि वे दुल्हन को विदा कराकर ले जाने के लिए तैयार हैं। उनके मुताबिक, दूल्हे के घर रिसेप्शन का आयोजन होना है, जिसमें हजारों लोगों को निमंत्रण दिया जा चुका है। इसके बावजूद दुल्हन पक्ष विदाई के लिए तैयार नहीं है।
फिलहाल कोतवाली पुलिस दोनों पक्षों के आवेदन और बयान लेकर मामले की जांच कर रही है। शादी की रस्म के दौरान शुरू हुआ विवाद अब पुलिस तक पहुंच गया है।

.....

Next Post

बिजली विभाग के XEN को महिला कर्मचारी ने जड़े छह थप्पड़, छेड़खानी का लगाया आरोप

Sat Nov 21 , 2026
हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में बिजली विभाग के कार्यालय में उस समय हंगामा हो गया, जब एक महिला कर्मचारी ने विभाग के XEN को लगातार छह थप्पड़ जड़ दिए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला कर्मचारी का आरोप है कि अधिकारी उसे बार-बार अपने […]

You May Like