थाना तेंदूखेड़ा पुलिस की कार्यवाही: 13 किलो 990 ग्राम अवैध गांजा सहित, दो आरोपी गिरफ्तार

दमोह. वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अवैध मादक पदार्थ, शराब, जुआ, सट्टा पर अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्यवाही करने हेतु समय – समय पर निर्देशित किया जाता है, जिसके पालन में दिनांक 21 नम्बवर 2026 को थाना तेन्दूखेड़ा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर 27 मील चौराहा के पहले वैष्णव ढाबा के पास दो आरोपियों एक महिला और एक पुरुष को घेराबंदी कर पकड़ा गया और उनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 13.99 किग्रा कीमती 2,80,000 रुपये का जप्त किया गया। उक्त कार्यवाही के संबंध में थाना तेन्दूखेड़ा में अपराध क्र. 482/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया जाकर आरोपियों को ज्यूडिशियल रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है

निर्देशनः- पुलिस अधीक्षक आनन्द कलादगि (भापुसे)के निर्देशन में, अति. पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया व एसडीओपी तेन्दूखेड़ा श्रीमति अर्चना अहीर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तेन्दूखेड़ा द्वारा टीम गठित द्वारा उक्त प्रभावी कार्यवाही की गयी है।

सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी निरी. सरोज ठाकुर, सउनि यशवंत सिंह, प्र.आर. बृजेश तिवारी, आर. नीरज नामदेव, आर. विशाल बैन, आर. शैलेन्द्र बघेल, आर. कृष्णकान्त लखेरा, म.आर. अमृता राजपूत, चा.आर. विजय दीक्षित की सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

कुत्ते के काटने पर तांत्रिक से झाड़ फूंक कराने के चक्कर में युवक की मौत  

Sun Nov 22 , 2026
रीवा, जिले के सेमरिया से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक कुत्ते के काटने के बाद परिजन युवक को अस्पताल ले जाने के बजाय तांत्रिक के पास ले गए. तांत्रिक ने झाड़ू फेरकर ठीक होने का दावा किया, लेकिन 10 दिन बाद युवक की हालत […]

You May Like