ट्रक के केबिन में रस्सी बांध ड्रायवर ने लगाई फांसी

उज्जैन। मक्सी रोड उद्योगपुरी में ट्रक लेकर आए ड्रायवर ने केबिन में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। उद्योगपुरी के कर्मचारियों ने उसे लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। मृतक ड्रायवर सीहोर का रहने वाला था। पंवासा थाना पुलिस ने बताया कि गुरुवार दोपहर को उद्योगपुरी क्षेत्र में ट्रक के ड्रायवर साइड एक युवक के रस्सी के फंदे पर लटके होने की खबर मिली थी। मौके पर पहुंचे जांच की गई तो सामने आया कि मृतक ट्रक का ड्रायवर है और सीहोर के ग्राम बोरखेड़ा में रहने वाला विजय पिता हरि भगत मालवीय है। उसके पास मिले मोबाइल के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। विजय का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। शाम को परिजनों के आने पर पुलिस ने बॉडी का पोस्टमार्टम कराया। विजय ने फांसी क्यों लगाई इसकी वजह सामने नहीं आ पाई। पुलिस की जांच में सामने आया कि वह जबलपुर से ट्रक लेकर दोपहर में ही उद्योगपुरी पोहा फैक्ट्री पर आया था।

Next Post

राज्‍यपाल का आगमन पर स्‍वागत

Thu Feb 27 , 2025
नानाजी देशमुख विश्‍वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल   जबलपुर। राज्‍यपाल मंगुभाई पटेल का उमरिया से हेलीकॉप्‍टर द्वारा दोपहर 3.15 बजे डुमना एयरपोर्ट जबलपुर आगमन हुआ। राज्‍यपाल डुमना एयरपोर्ट से सीधे सर्किट हाउस पहुचें जहां कमिश्‍नर अभय वर्मा, आईजी अनिल कुशवाह, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. डॉ राजेश […]

You May Like