राज्‍यपाल का आगमन पर स्‍वागत

नानाजी देशमुख विश्‍वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

 

जबलपुर। राज्‍यपाल मंगुभाई पटेल का उमरिया से हेलीकॉप्‍टर द्वारा दोपहर 3.15 बजे डुमना एयरपोर्ट जबलपुर आगमन हुआ। राज्‍यपाल डुमना एयरपोर्ट से सीधे सर्किट हाउस पहुचें जहां कमिश्‍नर अभय वर्मा, आईजी अनिल कुशवाह, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. डॉ राजेश कुमार वर्मा, कलेक्‍टर दीपक सक्‍सेना, एसपी संपत उपाध्‍याय ने पुष्‍पगुच्‍छ देकर स्‍वागत किया। सर्किट हाउस में राज्‍यपाल श्री पटेल से प्रशासनिक अधिकारियों ने सौजन्‍य भेंट किया। राज्‍यपाल श्री पटेल आज सुबह 11.25 बजे सर्किट हाउस से नानाजी देशमुख पशु चिकित्‍सा विज्ञान विश्‍वविद्यालय के लिए प्रस्‍थान करेंगे। आप सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक नानाजी देशमुख पशु चिकित्‍सा विज्ञान विश्‍वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे तथा इसके तुरंत बाद सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगे। राज्‍यपाल दोपहर 1.30 बजे सर्किट हाउस से डुमना एयरपोर्ट के लिए तथा दोपहर 1.55 बजे डुमना एयरपोर्ट से हेलीकॉप्‍टर द्वारा भोपाल प्रस्‍थान करेंगे।

Next Post

यादव ने अमर शहीद चंद्रशेखर उद्यान निर्माण के लिए स्वीकृत की राशि

Thu Feb 27 , 2025
भोपाल, 27 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महान क्रांतिकारी अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद उद्यान के लिए राशि स्वीकृत की है। डॉ. यादव ने अलीराजपुर जिले में उनकी जन्मभूमि चन्द्रशेखर आजाद नगर (भाबरा) में ‘अमर शहीद चंद्रशेखर उद्यान’ के […]

You May Like