ग्रेट गेलेक्सी होटल में 3 युवक और 3 युवती आपत्तिजनक हालत में मिले

दतिया: पुख्ता सूचना मिलने पर जब पुलिस द्वारा दबिश दी गई तो ग्रेट गेलेक्सी होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। यहां तीन युवक और तीन युवतियां संदिग्ध हालत में मिले। सभी युवक युवतियों और होटल मालिक और मेनेजर पर सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक दतिया के होटलों में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने कई होटलों में दबिश दी।

इस दौरान शहर के नामी ग्रेट गेलेक्सी होटल में 3 युवक और 3 युवती आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस की अचानक दबिश से वहां हड़कंप मच गया। पूछताछ में होटल संचालक और पकड़े लोग संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। पुलिस युवक और युवतियों को थाने लेकर पहुंची। हालाँकि यह भी जानकारी मिली है कि युवक युवतियों ने खुद को कपल बताया था। शहर के कोतवाली थाना में आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

Next Post

शातिर चेन स्नेचर गिरफ्तार

Mon Mar 31 , 2025
महिलाओं को बनाते थे निशाना, वारदात के बाद दूसरे शहर घूमकर लौटते थे इंदौर इंदौर:शहर में चेन स्नेचिंग की बढ़ती घटनाओं पर नकेल कसते हुए कनाडिया पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है. ये आरोपी सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं को निशाना बनाते थे और घटना के […]

You May Like