शातिर चेन स्नेचर गिरफ्तार

महिलाओं को बनाते थे निशाना, वारदात के बाद दूसरे शहर घूमकर लौटते थे इंदौर
इंदौर:शहर में चेन स्नेचिंग की बढ़ती घटनाओं पर नकेल कसते हुए कनाडिया पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है. ये आरोपी सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं को निशाना बनाते थे और घटना के बाद पहचान छिपाने के लिए दूसरे शहर घूमकर वापस आते थे.ऐसे पकड़े गए आरोपी मंगलवार 18 मार्च 2025 को उर्वशी शर्मा निवासी संचार नगर, इंदौर ने पुलिस को शिकायत दी कि मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश उनकी सोने की चेन झपटकर फरार हो गए.

इस पर पुलिस ने अपराध का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस ने तकनीकी सहायता और साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान कर 38 वर्षीय मनोज उर्फ गोलू निवासी चंदन नगर और 24 वर्षीय रवि खटिक निवासी विजयश्री नगर, एरोड्रम थाना क्षेत्र को गिरफ्तार किया. वारदात में पुरानी मोटरसाइकिल का इस्तेमाल करते ताकि वाहन की पहचान न हो सके.

पुलिस को गुमराह करने के लिए घटना के बाद दूसरे शहर घूमकर वापस लौटते थे. सुबह के समय मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं को विशेष रूप से निशाना बनाते थे. पुलिस ने गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से छीनी गई सोने की चेन (6 ग्राम, कीमत लगभग 50,000). वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल ( एमपी 09 एलई 7532). जब्त की है. पुलिस अपराधियों से अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ कर रही है

Next Post

पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर

Mon Mar 31 , 2025
नई दिल्ली 31 मार्च (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में घटबढ़ के बीच घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज स्थिर रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे।   तेल विपणन करने वाली प्रमुख […]

You May Like