
दमोह। पुरुषोत्तम माह के पावन अवसर पर मप्र शासन के पर्यटन व संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी शनिवार को परिवार सहित बांदकपुर धाम पहुंचे.मंत्री ने श्री जागेश्वर नाथ मंदिर में विधि-विधानपूर्वक पूजन, दीपदान व भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया.उन्होंने प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की.इस दौरान मंदिर ट्रस्ट प्रबंधक रामकृपाल पाठक विशेष रूप से मौजूद रहे.बतादे कि मंत्री के विशेष प्रयासों से बांदकपुर धाम में लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से दिव्य-भव्य कॉरिडोर का निर्माण कार्य गतिमान है.इस पवित्र धाम के समग्र विकास व भव्य कॉरिडोर निर्माण के प्रति उनका संकल्प सराहनीय है. यह कॉरिडोर बुंदेलखंड व महाकौशल क्षेत्र सहित देशभर से भगवान भोलेनाथ के दर्शन हेतु आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएँ एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाएँ प्रदान करेगा. उम्मीद है कि बांदकपुर धाम भविष्य में देश-प्रदेश के प्रमुख धार्मिक व पर्यटन केंद्रों में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेगा.
