
झाबुआ. झाबुआ जिले के बामनिया-अमरगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन की चपेट में आने से 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान विष्णु पिता भूरा, जाति मचार, निवासी कुड़वास, थाना रायपुरिया, तहसील पेटलावद के रूप में बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही बामनिया पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
