मिशन अमानत के तहत यात्री का सामान लौटाया

जबलपुर। मिशन अमानत के तहत RPF जबलपुर ने ट्रेन संख्या 12190 के बी-05 कोच की बर्थ नंबर 67 पर छूटा लैपटॉप बैग बरामद कर यात्री को सुरक्षित लौटा दिया। 139 हेल्पलाइन से सूचना मिलने पर बीट ए-10 पर तैनात आरक्षक शिव कुमार बागरी ने तत्काल कोच की जांच की और बर्थ के ऊपर बैग सुरक्षित बरामद कर RPF पोस्ट जबलपुर में जमा कराया। बैग में एप्पल कंपनी का लैपटॉप, सेनहाईसर ईयरफोन और जरूरी दस्तावेज थे, जिनकी कुल कीमत करीब 2.25 लाख रुपए बताई गई। सूचना मिलने पर केरल निवासी यात्री सीनू जबलपुर आरपीएफ पोस्ट पहुंचे। उप निरीक्षक राजकुमार चन्देल ने पहचान एवं स्वामित्व की पुष्टि के बाद गवाहों की मौजूदगी में लैपटॉप बैग और उसमें रखा पूरा सामान यात्री को सही-सलामत सुपुर्द कर दिया। RPF की तत्परता और सतर्कता से यात्री की कीमती संपत्ति सुरक्षित वापस मिल गई।

Next Post

ब्राज़ील के राष्ट्रपति चुनाव में अब दूसरे दौर का मतदान होगा

Mon Oct 5 , 2026
ब्रासीलिया, 05 अक्टूबर (वार्ता) ब्राज़ील के राष्ट्रपति चुनाव के पहले दौर में मौजूदा राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा (80) के मुकाबले सीनेटर फ़्लावियो बोल्सोनारो के (45) मामूली अंतर से आगे रहने से अब दूसरे दौर का मतदान होगा। ब्राज़ील की सर्वोच्च चुनाव अदालत के अनुसार, 99.99 प्रतिशत वोटों की […]

You May Like