इंदौर: महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए जूनोटिक रोगों पर क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित की गई. इस प्रतियोगिता का उद्देश्य इन रोगों के महामारी विज्ञान, रोगजनन, निदान, रोकथाम और उपचार को लेकर विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाना था.क्विज़ दो चरणों में हुई. प्रारंभिक चरण के बाद चार टीमों ने फाइनल में जगह बनाई.
अंतिम चरण के तीन उपराउंड्स में कड़ी टक्कर के बाद विजेता टीम में मेडिसिन विभाग के डॉ. पुनीत जैन, कम्युनिटी मेडिसिन की डॉ. अक्षिता जैन और माइक्रोबायोलॉजी विभाग की डॉ. दिव्या मरावी शामिल रहीं. कार्यक्रम में डीन एवं सीईओ डॉ. अरविंद घनघोरिया और पैथोलॉजी विभाग की प्राध्यापक डॉ. शिखा घनघोरिया ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया.
उन्होंने इस तरह की शैक्षणिक गतिविधियों में भागीदारी को चिकित्सा शिक्षा के लिए जरूरी बताया. विजेता टीमों को पदक और पुरस्कार प्रदान किए. इस अवसर पर माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष पुरोहित सहित डॉ. सुनील अहिरवार, डॉ. निशात खान, डॉ. इला श्रीवास्तव बाजपेई, डॉ. धर्मेंद्र राजपूत, डॉ. अंजू महोर, डॉ. मीना जिनवाल और डॉ. रजनीकांता वास्केल उपस्थित रहे. क्विज़ की संकल्पना एवं संचालन डॉ. ऋद्धि हाथीवाला और डॉ. अखिलेश प्रताप सिंह तोमर ने किया.
