सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने चार मुख्य न्यायाधीशों और वरिष्ठ अधिवक्ता वी. मोहना को सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की

नयी दिल्ली, 28 मई (वार्ता) उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने केंद्र सरकार को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए पांच नामों की अनुशंसा भेजी है।

कॉलेजियम ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति शील नागू, बॉम्बे उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री चंद्रशेखर, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण पल्ली तथा वरिष्ठ अधिवक्ता वी. मोहना के नामों का प्रस्ताव दिया है। यह सिफारिशें 22 और 27 मई को आयोजित कॉलेजियम की बैठकों के दौरान की गईं।

उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या को हाल ही में बढ़ाकर मुख्य न्यायाधीश सहित कुल अड़तीस कर दिया गया था। वर्तमान में उच्चतम न्यायालय 32 न्यायाधीशों के साथ कार्य कर रहा है।

गौरतलब है कि मौजूदा न्यायमूर्ति जे.के. माहेश्वरी और न्यायमूर्ति पंकज मिथल की सेवानिवृत्ति के बाद जून में दो और रिक्तियां होने वाली हैं।

अगर वरिष्ठ अधिवक्ता वी. मोहना की नियुक्ति होती है तो उच्चतम न्यायालय में वह मौजूदा समय में दूसरी महिला न्यायाधीश होंगी। अभी इस न्यायालय में केवल एक महिला न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना हैं।

 

 

Next Post

उत्तराखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने की प्रियंका से भेंट, राज्य की राजनीति पर की चर्चा

Thu May 28 , 2026
नयी दिल्ली/देहरादून 28 मई (वार्ता) उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव, लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा से गुरुवार को मुलाकात की और राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, महिला कांग्रेस के संगठन की मजबूती, महिला शक्ति की भूमिका तथा आगामी विधानसभा […]

You May Like