
नीमच। विगत दिनों ग्राम पिराना में विद्युत के झूलते तारों की चपेट में आने से स्वर्गीय भगतराम गुर्जर का दुखद निधन हो गया था। इस घटना के बाद आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवार को राहत प्रदान करने के लिए विद्युत विभाग द्वारा मृतक परिवार को ?2 लाख नगद एवं ?4 लाख की आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।
इस दौरान विधायक दिलीप सिंह परिहार ने मृतक की बिटिया से मुलाकात कर परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में संवेदनशील भाजपा सरकार और वे स्वयं परिवार के साथ खड़े हैं। परिवार को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन गुर्जर, जीरन नगर पंचायत उपाध्यक्ष मुकेश राव तावरे एवं विद्युत मंडल अधिकारी राहुल वर्मा उपस्थित रहे।
