गुना जिले में परिवहन विभाग की सख्त कार्रवाई

गुना। जिले में कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के कड़े निर्देशों के बाद परिवहन विभाग और प्रशासनिक अमले ने बसों के खिलाफ सघन जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में आरटीओ विक्रम सिंह राठौड़ और चेक पॉइंट प्रभारी संतोष सिंह तोमर के नेतृत्व में दो खंभा क्षेत्र में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान जिले की सड़कों पर दौड़ रही यात्री बसों की बारीकी से पड़ताल की गई। इस औचक कार्रवाई से बस चालकों और संचालकों में हड़कंप मच गया है।

जांच अभियान के दौरान कुल सात यात्री बसों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान नियमों को ताक पर रखकर बिना वैध परमिट के चलाई जा रही एक बस को मौके पर ही जप्त कर लिया गया। इसके अलावा, एक बस ओवरलोड पाई गई, जबकि दो अन्य बसों में तकनीकी और दस्तावेज संबंधी कमियां मिलने पर मोटर नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की गई। अनियमिताओं पर त्वरित एक्शन लेते हुए विभाग ने संबंधित बसों से दो हजार रुपये का समन शुल्क भी वसूला। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ यह प्रभावी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान चैक प्वाइंट प्रभारी संतोष सिंह तोमर भी मौजूद रहे।

Next Post

भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में हिस्सा लिया

Wed Sep 16 , 2026
नयी दिल्ली 16 सितंबर (वार्ता) दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में 12 से 19 सितंबर तक आयोजित 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन(सीपीसी) के दूसरे दिन भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने चर्चाओं में सक्रिय रूप से भाग लिया। राज्यसभा सचिवालय की ओर से बुधवार को बताया गया है कि राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश […]

You May Like