खुद को इलाके का गुंडा बताकर छात्र को बेरहमी से पीटा

जबलपुर‌: गोरखपुर थाना क्षेत्र में रामपुर छापर निवासी एक 10वीं के छात्र को बीच रास्ते में रोककर न सिर्फ उसके साथ मारपीट की गई, बल्कि खुद को क्षेत्र का गुंडा बताकर उससे रुपयों की मांग भी की गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामपुर छापर निवासी 18 वर्षीय आफताब अंसारी कैंटोमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल सदर में कक्षा 10वीं का छात्र है, अपने भाई अरफात के साथ मोटरसाइकिल से डुमना घूमने जा रहा था।

जैसे ही वे रामपुर स्थित हनुमान मंदिर के पास पहुंचे, सेठीनगर निवासी केशू नाम के युवक ने बीच सड़क पर खड़े होकर उनकी गाड़ी रोक ली। आफताब ने जब गाड़ी रोकने का कारण पूछा, तो आरोपी केशू गाली-गलौज पर उतारू हो गया। उसने छात्र से शराब पीने के लिए 1000 रुपये की मांग की। जब छात्र ने पैसे देने से साफ मना कर दिया, तो आरोपी ने अपना आपा खो दिया। उसने छात्र को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया और चिल्लाते हुए कहने लगा कि वह इस क्षेत्र का गुंडा है। आफताब की पीठ, दोनों जांघों और गाल पर गंभीर चोटें आई हैं।

Next Post

उत्तरी सिक्किम में भारी बारिश और भूस्खलन के बाद चुंगथांग में फंसे 200 पर्यटक, आईटीबीपी कैंप और गुरुद्वारे में ली शरण, लाचेन मार्ग पूरी तरह से हुआ बंद

Wed Mar 25 , 2026
मंगन | सिक्किम के उत्तरी जिले मंगन में मूसलाधार बारिश के कहर ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। भारी वर्षा के कारण हुए कई भूस्खलनों ने गंगटोक-लाचेन और चुंगथांग-लाचेन को जोड़ने वाले मुख्य मार्गों को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया है। जिला कलेक्टर अनंत जैन के अनुसार, लाचेन की ओर जा […]

You May Like