सिविल अस्पताल खुरई में गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी जांच पुनः शुरू

खुरई। खुरई विधानसभा क्षेत्र की आम जनता के स्वास्थ्य, सुविधाओं के प्रति गंभीर पूर्व मंत्री व खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ने जांचो के लिए सीविल अस्पताल को करोड़ों रुपए के मेडिकल उपकरण उपलब्ध करवाए हैं,जिनमें गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी जांच के लिए 20 लाख रुपए की सोनोग्राफी मशीन भी शामिल है, कुछ महीनों जांच होने के बाद डॉक्टर की उपलब्धता न होने के कारण गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी नहीं हो पा रही थी,विधायक भूपेंद्र सिंह के प्रयासों के बाद स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रमोद पटेल की नियुक्ति हुई है, आज गुरुवार से सोनोग्राफी जांच पुनः प्रारंभ हो गई है।बी एम ओ रामजी सिंह ठाकुर ने बताया कि,हर मंगलवार व गुरुवार को गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क सोनोग्राफी जांच सुविधा उपलब्ध रहेगी।इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि आकाश सिंह परिहार भी उपस्थित रहे।

Next Post

सराफा व्यापारी के घर लगी आग 

Sun Aug 31 , 2025
नरसिंहपुर। करेली के सुभाष वार्ड, श्रीधाम कालोनी क्षेत्र में निवासरत सराफा व्यापारी अजय आचार्य के घर में रविवार दोपहर अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। जिस समय आग लगी उस समय परिवार का कोई भी सदस्य घर में मौजूद नहीं था, सभी परिवारिक पूजन कार्यक्रम में गए हुए थे। […]

You May Like