सराफा व्यापारी के घर लगी आग 

नरसिंहपुर। करेली के सुभाष वार्ड, श्रीधाम कालोनी क्षेत्र में निवासरत सराफा व्यापारी अजय आचार्य के घर में रविवार दोपहर अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। जिस समय आग लगी उस समय परिवार का कोई भी सदस्य घर में मौजूद नहीं था, सभी परिवारिक पूजन कार्यक्रम में गए हुए थे। इसी बीच अजय आचार्य पूजन के उपरांत घर आए तो उन्होंने जैसे ही मुख्य दरवाजा खोला तो भीषण आग का झोंका बाहर निकला, देखा तो घर के अंदर भीषण आग लगी हुई थी। उन्होंने तुरंत नगर पालिका में सूचना दी, जिसपर तत्काल फायर ब्रिगेड आई और फायर अमले एवं स्थानीय जनों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस बीच आग लगने के कारण घर में भारी नुकसान हुआ। घर के अंदर पूरा फर्नीचर, इलेक्ट्रिक उपकरण, एसी आदि जलकर खाक हो गए, पूरे घर में आग से हुए नुकसान का प्रभाव देखा गया।

Next Post

सिंचाई परियोजना का कार्य शीघ्र पूर्ण करें

Sun Aug 31 , 2025
रीवा।उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सर्किट हाउस के नवीन खण्ड में आयोजित बैठक में सिंचाई परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि बहुती नहर प्रणाली, सीतापुर-हनुमना उद्वहन सिंचाई परियोजना एवं नईगढ़ी माइक्रो परियोजना के कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करें. एक्वाडक्स, नहर, चैनल आदि […]

You May Like