कांगड़ा, 10 मई (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पुलिस ने संदिग्ध हेरोइन के साथ पंजाब के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।
कांगड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अशोक रतन ने यूनीवार्ता से कहा कि यह घटना आठ मई को कांगड़ा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले टिक्का गजरेड में हुई थी।
उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान पठानकोट जिले के नाचौचक घरोटा निवासी परमजीत सिंह और पंजाब के अमृतसर जिले के चामुंडा देवी गांव निवासी हसन गुलाम के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से 7.89 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद की।
श्री रतन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कांगड़ा पुलिस स्टेशन में मादक औषधि एवं मनोविकृति पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की धारा 21, 29, 61 और 85 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।
