अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस परिवार ने किया योग

भोपाल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस ने पुलिस परिवारों के बीच स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया। पुलिस मुख्यालय भोपाल की कल्याण शाखा द्वारा 25वीं वाहिनी के सभागार में योग सत्र आयोजित किया गया, जिसके बाद धृति 23वीं वाहिनी परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीमा मकवाणा के साथ प्रियंवदा सक्सेना, अनुपमा कुमार, टिंग रॉय, भारती प्रसाद तथा गीता गोस्वामी उपस्थित रहीं। नेहरू नगर पुलिस लाइन, 23वीं, 25वीं और 7वीं विशेष सशस्त्र बल वाहिनी तथा पुलिस मुख्यालय के झूलाघर से जुड़ी महिलाओं और बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

योग सत्र में सामूहिक सूर्य नमस्कार के साथ योग आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनके माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, आत्मानुशासन और मानसिक स्वास्थ्य का संदेश दिया गया। प्रतिभागियों ने नियमित रूप से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम का समापन वृक्षारोपण के साथ हुआ, जिसमें पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास का संदेश दिया गया। संपूर्ण आयोजन सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कल्याण) इरमीन शाह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

Next Post

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रमा अग्रवाल ने कहा - 20 मिनट योग से दूर रहेंगी डायबिटीज-बीपी जैसी बीमारियां

Sun Jun 21 , 2026
*दमोह*।  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश अग्रवाल महिला महासभा दमोह द्वारा म.प्र. अग्रवाल महासभा के तत्वावधान में अध्यक्ष कैलाश मित्तल व मीना बंसल के निर्देशन में योग दिवस मनाया गया। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रमा अग्रवाल ने कहा कि योग से ही शरीर व मन स्वस्थ रहता है। […]

You May Like