
विदिशा। 11वीं शताब्दी में निर्मित ऐतिहासिक विजय मंदिर जिसे सूर्य मंदिर के नाम से भी जाना जाता है का ताला नाग पंचमी के पावन अवसर पर खोलने की मांग को लेकर सोमवार को सकल हिंदू समाज और सनातन श्री हिंदू उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था जिसमें मांग की गई थी कि नागपंचमी पर्व पर हिंदू श्रद्धालुओं को मंदिर में ताला खोलकर पूजा-अर्चना की अनुमति दी जाए. लेकिन बार भी भक्तों को निराशा ही हाथ लगी. विजय मंदिर में नाग देवता की बंद ताले में पूजा की ताला खुलवाने की मांग को दोहराया गया. विजय मंदिर कई वर्षों से इस मंदिर का ताला आम श्रद्धालुओं के लिए बंद है. खास बता है कि हर साल नाग पंचमी के मौके पर ताला खुलवाने के लिए ज्ञापन दिया जाता रहा है लेकिन अभी तक इस मांग को नहीं माना गया है. नागपंचमी पर साल में एक बार पूजा की अनुमति है किंतु यहां ताला खोलकर पूजा की अनुमति नहीं मिलती.मंगलवार को विधायक मुकेश टंडन ने शाम को मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की है. इसी के साथ सैकड़ों श्रद्वालु भी विजय मंदिर पर पूजा अर्चना के लिए पहुंचे जिन्होंने ताले में बंद भगवान की पूजा अर्चना की.
