दिल्ली में 26 अक्टूबर से बदलेंगे एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों के टर्मिनल

नयी दिल्ली, 03 अक्टूबर (वार्ता) टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया ने आगामी 26 अक्टूबर से अपनी घरेलू उड़ानों के टर्मिनलों में बड़े पैमाने पर बदलावों की घोषणा की है।

एयरलाइंस ने शुक्रवार को बताया कि दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से देश के दूसरे शहरों के लिए वह 180 उड़ानों का संचालन करती है। इनमें से 60 उड़ानें 26 अक्टूबर से हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 से रवाना होंगी। साथ ही एयर इंडिया समूह की एयर इंडिया एक्प्रेस की सभी घरेलू उड़ानें उसी दिन से टर्मिनल-1 पर स्थानांतरित हो जायेंगी। दोनों एयरलाइंस की सभी अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें पहले की तरह टर्मिनल-3 से ही रवाना होंगी।

एयर इंडिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि यात्रियों की सुविधा के लिए टर्मिनल-2 से जाने वाली उसकी सभी उड़ानें के नवंबर में तीन की जगह अब चार अंक होंगे। उनकी मौजूदा तीन अंक की उड़ान संख्या (जैसे एआई 787) से पहले ‘1’ लगा दिया जायेगा (नया नंबर एआई 1787 होगा)। इससे यात्रियों को संशय नहीं रहेगा कि उनकी उड़ान किस टर्मिनल से जायेगी।

एयरलाइंस ने बताया है कि टी-3 पर पुनर्निमाण कार्य के कारण उसे अपनी एक तिहाई घरेलू उड़ानों के टर्मिनल में बदलाव करना पड़ा रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए तीनों टर्मिनलों से हर 10 मिनट में अंतर-टर्मिनल स्थानांतरण के लिए शटल सेवा होगी।

उल्लेखनीय है कि नये सिरे से तैयार टर्मिनल-2 पर 26 अक्टूबर से फिर से उड़ानें शुरू हो रही हैं। इससे पहले क्षमता विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए इस टर्मिनल को छह महीने तक बंद रखा गया था।

दिल्ली हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया था कि 26 अक्टूबर से टर्मिनल-2 से एयर इंडिया और इंडिगो कुल 120 घरेलू उड़ानों का परिचालन शुरू करने वाली है।

करीब 40 साल पहले निर्मित टी-2 को इस साल अप्रैल में बंद कर इसके आधुनिकीकरण का काम शुरू किया गया था। अब यात्रियों को खुद बैगेज ड्रॉप करने की सुविधा मिलेगी। छह नये ऑटोनॉमस एयरोब्रिज की सुविधा होगी जिससे विमानों की हैंडलिंग में समय कम लगेगा। इसके अलावा, इसका लुक भी पूरी तरह बदला-बदला नजर आयेगा। साथ ही टर्मिनल तक सड़क संपर्क भी बेहतर बनाया गया है।

 

 

Next Post

रिजर्व बैंक ने अमेरिकन एक्सप्रेस बैंक पर लगाया 31.8 लाख का जुर्माना

Fri Oct 3 , 2025
मुंबई, 03 अक्टूबर (वार्ता) रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अमेरिकन एक्सप्रेस बैंक पर निर्देशों का पालन न करने के कारण 31 लाख 80 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। केंद्रीय बैंक ने शुक्रवार को बताया कि उसने अमेरिकन एक्सप्रेस बैंकिंग कॉर्पोरेशन को क्रेडिट कार्डधारकों को रिफंड और विफल या रिवर्स ट्रांजेक्शन […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।