रिजर्व बैंक ने अमेरिकन एक्सप्रेस बैंक पर लगाया 31.8 लाख का जुर्माना

मुंबई, 03 अक्टूबर (वार्ता) रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अमेरिकन एक्सप्रेस बैंक पर निर्देशों का पालन न करने के कारण 31 लाख 80 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

केंद्रीय बैंक ने शुक्रवार को बताया कि उसने अमेरिकन एक्सप्रेस बैंकिंग कॉर्पोरेशन को क्रेडिट कार्डधारकों को रिफंड और विफल या रिवर्स ट्रांजेक्शन से प्राप्त बैलेंस उनके खाते में न देने का दोषी पाया है।

यह मामला पिछले साल नियमित जांच में सामने आया था। इसके बाद बैंक को कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा गया था कि निर्देश का पालन न करने के लिए क्यों न उस पर जुर्माना लगाया जाये।

नोटिस पर बैंक के जवाब और व्यक्तिगत स्तर पर सुनवाई के दौरान दिये गये मौखिक तर्कों के संतोषजनक नहीं पाये जाने के बाद आरबीआई ने बैंक पर जुर्माना लगाने का आदेश दिया है।

Next Post

रवीना टंडन और राशा थडानी ने किया अपना पहला संयुक्त ब्रांड डेब्यू – रिलायंस ज्वेल्स के नए फेस्टिव कलेक्शन का शुभारंभ

Fri Oct 3 , 2025
रिलायंस ज्वेल्स का 100% ओल्ड गोल्ड एक्सचेंज वैल्यू ग्राहकों को परंपरा को जीवित रखते हुए अपने आभूषण संग्रह को नया रूप देने में सक्षम बनाता है मुंबई, 03 अक्टूबर 2025 – इस दिवाली, भारत के सबसे विश्वसनीय ज्वेलरी ब्रांड्स में से एक रिलायंस ज्वेल्स ने अपने नए फेस्टिव कलेक्शन का […]

You May Like