अपराधियों में दिखे खाकी का खौफ, नागरिकों मेें सुरक्षा का भाव: एसपी

सूचनातंत्र मजबूत कर बदमाशों पर लगाओ लगाम, लापरवाही नहीं हो

जबलपुर:आपकी कार्यवाही से आम नागरिकों में पुलिस के प्रति सुरक्षा का भाव हो और गुंडे-बदमाशों में पुलिस का खौफ होना चाहिये। छोटी सी घटना की जानकारी भी लगती है तो तत्काल मौके पर पहुंचकर वैधानिक कार्यवाही करें, हमारी कार्यवाही निष्पक्ष होना चाहिये हमारा प्रमुख उद्देश्य शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखना है इसमे किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होना चाहिये। यह बातें पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने पुलिस कंट्रोल रूम में अपराध समीक्षा बैठक लेते हुए कहीं।

आगे उन्होंने ईद एवं नवरात्रि पर्व को लेकर राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों को विशेष सर्तकता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि सूचनातंत्र को मजबूत करते हुए शांति समिति की बैठकें लेने के साथ संवाद स्थापित करें,गुंडे-बदमाशों पर लगाम कसते हुए प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जाए। बिना नम्बर, अमानक नम्बर, एवं मॉडीफाई सायलेंसर वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही करें।

बैठक के दौरान थानावार लंबित गंभीर अपराधों की समीक्षा की गई। जिनके खिलाफ 2 या 2 से अधिक अपराध हैं, सक्रिय गुण्डा बदमाश एवं चाकूबाज के खिलाफ कार्रवाई संंबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आनंद कलादगी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात/अपराध) श्रीमति सोनाली दुबे समेत जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी उपस्थित रहे

Next Post

नये तालाब बनेंगे, पुराने तालाबों, बावड़ियों तथा कुँओं का होगा जीर्णोद्धार

Sun Mar 23 , 2025
इंदौर में चलेगा जल गंगा जल संरक्षण अभियान मंत्री सिलावट की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न इंदौर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुसार इंदौर जिले में जल गंगा जल संरक्षण अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान के अंतर्गत जहां एक ओर नये तालाब बनाये जायेंगे, वहीं दूसरी ओर पुराने तालाबों, […]

You May Like