एक्सीडेंट में घायल महिला को स्कूटी पर बैठाकर महिला आरक्षकों ने पहुंचाया अस्पताल

इंदौर. शहर के गीता भवन चौराहे पर सोमवार को एक महिला स्कूटी सवार दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल हो गई. मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिस की महिला आरक्षकों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तत्काल उपचार के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया.

घायल महिला की पहचान महिमा चावड़ा के रूप में हुई है. घटना के समय वहां मौजूद महिला आरक्षक रानी, पूजा, गंगा और लता ने तत्काल घायल महिला को सहायता प्रदान की और स्कूटी पर बैठाकर एमवाय अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल पहुंचते ही परिजनों को सूचना दी. महिला के परिजनों ने ट्रैफिक पुलिस की महिला आरक्षकों की संवेदना और तत्परता की सराहना करते हुए आभार जताया है. घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने भी पुलिस की इस पहल की प्रशंसा की.

Next Post

रक्षा क्षेत्र में भी भारत निर्यातक देश के रूप में उभर रहा है - राजनाथ

Mon Jun 16 , 2025
पचमढ़ी, 16 जून (वार्ता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि भारत प्रत्येक क्षेत्र में लगातार तरक्की कर रहा है और अब हम रक्षा क्षेत्र में भी निर्यातक देश के रूप में उभर रहे हैं। श्री सिंह ने मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल पचमढ़ी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) […]

You May Like