हॉकी : झारखंड की महिला टीम ने मणिपुर को 7-0 से रौंदा

देहरादून, (वार्ता) 38वें राष्ट्रीय खेल के हॉकी इवेंट के तीसरे दिन गुरुवार को हरिद्वार में आयोजित कुल छह मुकाबले हुए। जिसमें महिला वर्ग में मध्य प्रदेश ने ओडिशा को 3-2 से हराया। मध्य प्रदेश के लिए रितिका सिंह (49’, 55’) और कप्तान करिश्मा यादव (50’) ने गोल किए, जबकि ओडिशा की ओर से पूजा साहू (39’) और दीपी मोनिका टोप्पो (45’) ने गोल दागे।

अगले मुकाबले में, पश्चिम बंगाल ने हरियाणा को 2-0 से मात दी। इस मैच में सुष्मिता पन्ना (37’) और कप्तान अंजना डुंगडुंग (43’) ने गोल किए, दोनों गोल तीसरे क्वार्टर में किए गए।

आज दिन के सबसे एकतरफा मुकाबले में झारखंड ने मणिपुर को 7-0 से रौंदते हुए महिला पूल बी की अंक तालिका में शीर्ष स्थान बनाए रखा। झारखंड की ओर से कप्तान अलबेला रानी टोप्पो ने 5वें मिनट में पहला गोल किया। इसके बाद, दीप्ति टोप्पो (14’), होरो संजना (23’), रोशनी ऐंद (22’, 45’) और प्रमोदिनी लकड़ा (28’, 35’) ने गोल कर टीम को शानदार जीत दिलाई।

पुरुष वर्ग में, मणिपुर को पंजाब के खिलाफ 0-2 की हार झेलनी पड़ी, जिससे वह पूल ए की अंक तालिका में सबसे नीचे पहुंच गया। पंजाब की ओर से रवनीत सिंह (19’) और प्रदीप सिंह (36’) ने गोल किए, जिससे पंजाब दूसरे स्थान पर पहुंच गया।

पूल ए के दूसरे मुकाबले में कर्नाटक ने ओडिशा को 2-1 से हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। कर्नाटक के कप्तान वितलाचार्य सुनील सौमरपीत ने 31वें मिनट में पहला गोल किया, जिसे ओडिशा के नितिन मुकेश तिग्गा ने 45वें मिनट में बराबर कर दिया। हालांकि, 55वें मिनट में चेतन मल्लप्पा करिसिरी के गोल से कर्नाटक ने जीत दर्ज की।

वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम में पुरुष पूल बी के मुकाबले में उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच मैच बिना गोल के ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

मैच परिणाम:

महिला वर्ग:

मध्य प्रदेश 3-2 ओडिशा

पश्चिम बंगाल 2-0 हरियाणा

झारखंड 7-0 मणिपुर

पुरुष वर्ग:

मणिपुर 0-2 पंजाब

कर्नाटक 2-1 ओडिशा

उत्तर प्रदेश 0-0 महाराष्ट्र

Next Post

चोटिल कमिंस और हेजलवुड चैंपियंस ट्रॉफी से हुये बाहर

Fri Feb 7 , 2025
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email सिडनी (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस और तेज गेंदबाज जॉश हेजलवुड चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने गुरुवार को यह जानकारी दी। ऑस्ट्रेलिया को इसके अलावा मिचेल […]

You May Like