दिनदहाड़े युवती से 10 तोला सोना लूट कर फरार हुए बदमाश

ग्वालियर। दोपहर गर्मी बढ़ते ही सड़को पर चहल पहल कम हो जाती है इसी का फायदा लेते हुए इन दिनों लुटेरे सक्रिय हो जाते है आज बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदत को अंजाम दिया। एटीएम तिराहे के पास बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने एक युवती से सोने से भरा बैग छीन कर फरार हो गए।पीड़िता की पहचान शेजू सिकरवार के रूप में हुई है।

पीड़िता का कहना है कि में शनिवार दोपहर करीब 1 बजे बहोड़ापुर तिराहे स्थित केप्री लोन्स बैंक से सोना लेकर आईआईएफएल फाइनेंस कंपनी में लोन के लिए जमा कराने जा रही थीं। इसी दौरान दो बदमाशों ने मुझसे करीब 10 तोला सोने के जेवरों से भरा बैग छीन लिया। लूटे गए गहनों की कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई जा रही है। ये जेवर शेजू सिकरवार और उनकी मां प्रिया सिकरवार के थे। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन ये घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई । शेजू के पिता अरविंद्र सिंह सिकरवार बीएसएफ में पदस्थ हैं और वर्तमान में बंगाल में तैनात हैं। पीड़ित परिवार पुरानी छावनी क्षेत्र का निवासी है। सूचना मिलते ही बहोड़ापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।बहोड़ापुर थाना की एसआई संजू दुबे ने बताया कि युवती एक बैंक से सोना निकालकर दूसरे बैंक में गिरवी रखने जा रही थी, तभी एक्टिवा सवार दो बदमाशों ने बैग छीन लिया। लूटे गए सोने का वजन करीब 10 से 11 तोला बताया जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।

Next Post

मिलन गार्डन रोड पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक आरोपी गिरफ्तार, बाल अपचारी अभिरक्षा में

Sat Apr 18 , 2026
भैरुंदा। मिलन गार्डन रोड पर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के मामले में पुलिस ने एक पक्ष के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, वहीं दूसरे पक्ष के एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया है. पुलिस के अनुसार 16 अप्रैल को फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज […]

You May Like

मनोरंजन