कांग्रेस की दिल्ली रैली में चंबल क्षेत्र की बड़ी भागीदारी होगी, चलेगी विशेष ट्रेन

ग्वालियर: कांग्रेस एक भी देशभक्त नागरिक का नाम वोटरलिस्ट से नहीं कटने देगी। इसी विषय को लेकर 25 से 30 नवंबर तक दिल्ली में देशव्यापी महारैली होगी। रामलीला मैदान से लाखों कार्यकर्ता पैदल मार्च करेंगे और 30 नवंबर को राष्ट्रपति भवन के सामने पाँच किलोमीटर लंबी मानव-श्रृंखला बनेगी। काग्रेस 5 करोड़ हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन राष्ट्रपति को सौंपेगी। मध्यप्रदेश से 50,000 कार्यकर्ता 100 विशेष ट्रेनों से दिल्ली पहुँचेंगे। ग्वालियर से भी विशेष ट्रेन चलेगी एवं समूचे चंबल अंचल से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की इस रैली में शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है।

सांसद अशोक सिंह ने बताया कि राहुल गांधी ने निर्वाचन आयोग से पाँच सवाल पूछे थे, लेकिन जवाब दे रहे हैं गृह मंत्री अमित शाह। इसका मतलब साफ है,आयोग पर भाजपा का कब्जा पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि बिहार के पहले चरण में लाखों मतदाता अपने बूथ नहीं ढूंढ पाए क्योंकि नाम रातोंरात गायब कर दिए गए। उन्होंने सवाल किया प्रधानमंत्री ने कहा था कि घुसपैठियों के नाम काटे गए, पर मध्यप्रदेश के अठ्ठाईस लाख पलायन मजदूर क्या घुसपैठिए हैं?

Next Post

ग्वालियर के एनसीसी कैडेट लक्ष्य अग्रवाल का चयन इसरो भ्रमण के लिए हुआ

Sun Nov 9 , 2025
ग्वालियर: डीएवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र एवं 8 मप्र बटालियन एनसीसी ग्वालियर के कैडेट लक्ष्य अग्रवाल को इसरो से आमंत्रण मिला है। नेशनल स्पेस डे क्विज 2025 में भाग लेने वाले देशभर के 100 विजेताओं को यह मौका मिला हैं। एनसीसी अधिकारी गजेन्द्र जैन ने बताया कि ग्वालियर शहर […]

You May Like