भूले-भटके बच्चे के माता-पिता को तलाश कर पुलिस ने किया सुपुर्द

दमोह: गुरूवार शाम एक 11 वर्षीय बालक बिना बताए अपने घर से साइकिल से दमोह आ गया था, जो सिटी कोतवाली क्षेत्र में पुलिस को मिलने पर पुलिस कोतवाली लेकर आई, जहां कोतवाली पुलिस बच्चे के माता-पिता, परिजनों की तलाश करने में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के अलावा बच्चे के बताएं अनुसार पता पर पता किया.

जहां भूला-भटका मानसिंह पिता प्रीतम लोधी उम्र 11 वर्ष निवासी ग्राम पीपरोड़ा छक्का थाना पथरिया को नवागत चौकी प्रभारी जेरठ गोपाल सिंह, आकाश और अनुरूद्ध ने सकुशल बच्चे को माता-पिता से मिलाकर सुपुर्द किया, जैसे ही यह बच्चे के माता-पिता मिल जाने की तस्वीर सामने आई, तो दमोह पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी,कोतवाली और जेरठ पुलिस को सभी बधाई, शुभकामनाएं दे रहे हैं.

Next Post

श्योपुर में हर्ष उपाध्याय बने पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष

Fri Jan 3 , 2025
श्योपुर: जिला पटवारी संघ के अध्यक्ष का चुनाव राजाराम रिसोर्ट में हुआ। 28 मतों से हर्ष उपाध्याय विजयी रहे। चुनाव में दो उम्मीदवारों के लिए कुल 196 पटवारियों द्वारा मत डाले गए। इसमें हर्ष उपाध्याय को 112 एवं राघवेंद्र टकसाली को 84 मत मिले। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp […]

You May Like