भोपाल। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बैरसिया क्षेत्र में बावड़ी उत्सव” मनाया गया. मप्र जन अभियान परिषद विकासखंड बैरसिया जिला भोपाल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में खास दिवस मनाया गया. क्षेत्र के शिवाजी चौक, मां कालका मंदिर के पास स्थित वार्ड क्रमांक-09 में बिहारी सिंह, फतेह सिंह की लगभग 200 वर्ष प्राचीन धरोहर में “बावड़ी उत्सव” मनाया गया.
इस अवसर पर श्रमदान और साफ-सफाई के बाद नर्मदा नदी का पूजन अर्चन कर बावड़ी में दीप प्रज्वलन और आकर्षक रंगोली बनाकर साज सज्जा की गई. विकासखंड समन्वयक मुकेश गौर ने बताया कि मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस पर संपूर्ण प्रदेश में “बावड़ी उत्सव” मनाया जा रहा है.
